फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से घायल दूसरे मजदूर की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। पंचायत घर के पास मुन्ना ढाबा के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे मजदूर की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जीतपुर नेगी मानपुर पश्चिम निवासी प्रकाश राम (35) अपने पड़ोसी संजय उर्फ संजू कुमार (25) के साथ रामपुर रोड स्थित टेंट हाउस का काम करने के बाद साइकिल से शनिवार की रात लौट रहा था। मुन्ना ढाबा के पास तेज रफ्तार बस ने दोनों को रौंद दिया। संजू की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। प्रकाश ने एसटीएच में देर रात दम तोड़ दिया। टीपीनगर चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार का कहना है कि हादसे के बाद चालक बस यूके06 पीए1036 को छोड़कर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश चल रही है। दुर्घटना का शिकार संजू दो भाइयों में छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

प्रकाश की मां और भाई की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
हल्द्वानी। हादसे का शिकार दूसरे युवक प्रकाश की मां और भाई की थी सड़क हादसे के दौरान देवलचौड़ में मौत हुई थी। प्रकाश के चार बच्चे दुर्गा उर्फ खुशबू (12), राहुल (10), चांदनी (07) और ईशान (05) हैं। पति कीमौत होने पर पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल था। पड़ोसियों ने बताया कि प्रकाश के पिता मोहन राम की पिछले साल जनवरी में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सन 2000 में प्रकाश की मां सुंदरी और भाई दिनेश की देवलचौड़ में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई थी। प्रकाश मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें