फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की इंतजार में कचहरी बैठा रहा प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शादी करने कचहरी पहुंचा प्रेमी प्रेमिका के इंतजार में दिनभर बैठा रहा, लेकिन वह नहीं पहुंची। इसके बाद युवक सदर थाने पहुंचा और तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी प्रेमिका को उसके परिजनों ने बंधक बना लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती से बातचीत के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। एसएसआई सदर बाजार चंदगीराम यादव के मुताबिक एक इनकम टैक्स अधिकारी के आवास पर युवक और युवती नौकरी करते थे। जहां दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन युवती कचहरी में नही पहुंची। युवती का मोबाइल बंद है।
विज्ञापन


49 हजार की शॉपिंग कराई
पुलिस के मुताबिक युवक ने अपनी प्रेमिका को 49 हजार की शापिंग कराने की बात कही है। सारा पैसा चेक से दिया है, इसका प्रमाण युवक ने पुलिस को दिया है। युवक ने आरोप लगाए है कि दोनों के परिवार को शादी होने की जानकारी थी।

युवती के बयान दर्ज होंगे
इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल का कहना है कि युवक ने शादी में धोखा और ठगी होने की तहरीर दी है। लेकिन पुलिस युवती पक्ष से जानकारी जुटाएगी। युवती अगर शादी करना चाहती तो उसको कौन रोक सकता था। पुलिस युवती के बयान दर्ज कर दोनों तरफ से केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
युवक ने सदर थाने में दी तहरीर, कहा-परिजनों ने बनाया बंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें