फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही गेम्स ऑफ अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने फिल्म गेम्स ऑफ अयोध्या पर सवाल उठाए हैं। आरोप है इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। शनिवार को ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने ब्रह्मपुरी थाने में ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया कि दो दिन पहले एक चैनल के माध्यम से पता चला कि मुंबई निवासी एक व्यक्ति ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म का नाम गेम्स ऑफ अयोध्या रखा गया है। एक चैनल पर फिल्म के कुछ दृश्य देखे तो पाया कि फिल्म की कहानी के हिसाब से भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर भगवान श्रीराम के विग्रह कोई प्रकट नहीं हुए थे। फिल्म के निर्माता के अनुसार भगवान के जन्म स्थान पर वह विग्रह कुछ आम व्यक्तियों के माध्यम से जबरन स्थापित कर दिए गए थे। उस फिल्म के दृश्यों में दर्शाया गया है कि उस समय के कुछ धार्मिक हिंदू नेता भगवान श्रीराम का नाम लेकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं।
कहा कि मुख्यमंत्री के लिए भी बताना चाहते हैं कि उस समय से लेकर आज तक अखिल भारत हिंदू महासभा ही अयोध्या स्थित राम जन्म भूमि मामले की न्यायालय में पैरवी कर रही है। जिस व्यक्ति ने ऐसा अपमान किया है उस पर शासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय का कहना है कि ज्ञापन को रिपोर्ट लगाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें