फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में मारपीट, पंचायत में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नूरनगर स्थित एक शादी मंडप में मंगलवार शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। किसी तरह मामला निपटा तो दो घंटे बाद पंचायत बैठ गई। आरोप है कि पंचायत में एक दर्जन युवकों ने धमकी देेते फायरिंग की और घर में घुसकर लूटपाट की। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के नूरनगर रोड़ पर देर शाम एक शादी के कार्यक्रम में बच्चों में मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को धमकी देते हुए चले गए। रात करीब आठ बजे नूरनगर में एक धार्मिक स्थल के पास दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जिसमें आरोपी पक्ष ने हवाई फायरिंग कर धमकी दे दी। आरोपी युवकों ने नावेद के घर पर हमला बोल दिया। नावेद की मां नूरजहां, चाची नूरनिशां व नावेद घायल हो गए। नावेद पक्ष ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें