मेरठ। भावनपुर पुलिस ने गांव लू बक्सर में मुखबिर की सूचना पर चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, ग्राम प्रधान पर मुखबिरी करने का शक जताते हुए तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर तमंचे से फायर झोंक दिया। प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसओ भावनपुर कर्मवीर सिंह के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को गांव में जुआ खेलते इसरार, कपिल निवासी लू बक्सर और जई गांव निवासी मुस्ताक, धीर सिंह को गिरफ्तार किया। जिनसे 880 रुपये बरामद हुए। वहीं, जुआ खेलने की सूचना पुलिस को देने के शक में ग्राम प्रधान धनराज सिंह पर हमला बोल दिया गया। तहरीर के आधार पर रहीस, फरमान और तुफैल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर, जुआ खेलने के एक आरोपी की बेटी ने बुधवार को थाने पहुंचकर प्रधान के दो बेटों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर तहरीर दे दी। एसओ ने तहरीर के आधार पर जांच कराने की बात कही।
- पुलिस ने गांव लू बक्सर में पकड़े थे चार जुआरी, केस दर्ज