फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जेब से नगदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। कस्बा स्थित पीएनबी शाखा से कैश निकाल रहे युवक की जेब से चोरों ने 12000 रुपये साफ कर दिए। युवक बैंक पासबुक में एंट्री कराने के लिए बाहर निकला तो रुपये गायब होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम असीलपुर निवासी शाहरुख पुत्र नफीस शुक्रवार को कस्बा किठौर स्थित पीएनबी शाखा से रुपये निकालने गया था। इसके बाद नफीस ने रुपये एवं किताब जेब में रख ली। कुछ देर बाद शाहरुख ने पासबुक में एंट्री कराने के लिए किताब निकाली तो जेब से 12000 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद शाहरुख थाने पहुंचा और पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित से जानकारी पाकर पुलिस बैंक पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखी। जिसमें एक बालक शाहरुख की जेब से रुपये निकालता दिख रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि उन्होंने घटना के बारे में सुना है। हालांकि थाने में तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें