फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र गुटों में मारपीट, चले धारदार हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र गुटों की मारपीट में धारदार हथियार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। फलावदा रोड पर दूसरे दिन भी दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियार चले। मारपीट के दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस को देखकर दोनों गुट के छात्र फरार हो गए।
विज्ञापन

नगर में छात्र गुटों में आए दिन होने वाले संघर्ष से लोग परेशान है। पूर्व में भी छात्र गुटों के संघर्ष पर लगाम लगाने के लिए तहसील दिवस, व्यापारी समाधान व थाना समाधान दिवस में व्यापारी प्रार्थना पत्र दे चुके है। परंतु इसके बावजूद भी छात्र गुटों में होने वाला संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को फलावदा रोड पर दूसरे दिन भी दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर धारदार हथियार चले। बताया गया है कि मारपीट में एक छात्र लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों छात्र गुट वहां से भाग निकले। परंतु देर शाम तक भी किसी भी छात्र ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि छात्र गुटों में आए दिन होने वाली मारपीट को लेकर सुबह व दोपहर के समय में कॉलेजों के बाहर पुलिस लगाई जायेगी। शुक्रवार को हुई मारपीट में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें