फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोपर्टी डीलर पर हमला कर पुलिस को दी गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रवेश विहार में प्रॉपर्टी डीलर ने दूसरे प्रॉपर्टी डीलर पर धारदार हथियार से हमला कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को गोली मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन

एसओ मेडिकल सतीश कुमार के मुताबिक, प्रवेश विहार निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार रस्तोगी की बेटी की जहरीला पदार्थ से मौत हो गई थी। राजकुमार ने अपने ही साथी प्रॉपर्टी डीलर योगेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया था। वहीं, योगेंद्र का दावा है कि तीन लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद है। पुलिस की जांच में आया था कि आरोपी योगेंद्र ने जहरीला पदार्थ नहीं दिया था।
आरोप है कि बुधवार को राजकुमार ने योगेंद्र के घर पहुंचकर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर चाकू लगने के साथ वह घायल हो गया। बाद में अपने घर जाकर अपने को कमरे में बंद कर लिया। एसओ के अनुसार राजकुमार के घर दबिश दी गई तो उसने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। धमकी दी कि यदि पुलिस ने हाथ भी लगाया तो वह गोली मार देगा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद राजकुमार को गिरफ्तार कर जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
प्रवेश विहार में आरोपी ने किया करीब दो घंटे तक हंगामा, हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें