फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

मेरठ। ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, टीआई सुनील कुमार, टीएसआई डीडी दीक्षित, नदीम खान और ट्रैमो पुलिस के साथ अमला जीरो माइल पहुंचा। जीरो माइल से बेगमपुल चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया। लालकुर्ती पैठ बाजार में भी सड़क से फड़ और अवैध तरीके से लगने वाले ठेले हटवाए। वहीं, बेगमपुल से दिल्ली रोड की तरफ अतिक्रमण हटवाने के दौरान सोतीगंज के कबाड़ियों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन

इस पर एसपी ट्रैफिक ने कबाड़ियों को फटकार लगाते हुए कहा कि एक तो अवैध तरीके से वाहन काटे जा रहे हैं, उल्टा सड़क पर भी कब्जा कर लिया। एक गोदाम के बाहर रखे टायरों को जब्त करने की बात कही तो दुकान मालिक ने माफी मांगते हुए सामान सड़क किनारे से हटा लिया। सोतीगंज, भैसाली अड्डा और जली कोठी तक दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 12 कारों को क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन भेजा गया। सात ऑटो के चालान और दो ऑटो सीज किए गए। 26 अन्य वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें