फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का मोबाइल झपटकर पुलिस के सामने भाग गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेवला फाटक के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो बदमाश स्कूटी सवार छात्रा से मोबाइल फोन लूटकर पुलिस के सामने फरार हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी निशा बंसल पुत्री मनोज बंसल शाम करीब छह बजे भाई के साथ स्कूटी से मार्केट जा रही थी। बाइक सवार दो बदमाश निशा से मोबाइल फोन लूटकर रामलीला मैदान की तरफ भागे। छात्रा के अनुसार बदमाशों का स्कूटी से पीछा भी किया गया। घटनास्थल से कुछ ही दूर मंडी गेट पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। लुटेरे पुलिस के सामने से ही भाग गए। लेकिन पुलिस को पता नहीं चला। एसओ टीपी नगर ब्रजेश कुमार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। थाने पर कोई शिकायत लेकर नहीं आया। वहीं, पीड़ित छात्रा ने मंडी गेट के पास खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी दी। इसी बीच वहां यूपी 100 पुलिस पहुंची तो घटना बताने के बाद भी पुलिस वाले बदमाशों का पीछा करने की बजाय उनसे पूछताछ ही करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें