फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर में दो दुकानों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। डिवाइडर रोड पर चोरों ने मंगलवार रात दो शोरूमों का ताला तोड़कर नकदी और लाखों का सामान चोरी कर लिया। बुधवार को घटना की जानकारी पर व्यापारियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

गंगानगर डिवाईडर रोड स्थित बिजलीघर के बराबर में स्थित मार्केट में गणपति एंक्लेव निवासी अमित कुमार का आइडिया कंपनी का शोरूम है। बराबर में गंगानगर निवासी आशीष पंवार व हर्ष कसाना का फैशन हब के नाम से कपड़ों का शोरूम है। आशीष के मुताबिक मंगलवार रात वह शोरूम बंद करके गए थे। बुधवार सुबह आकर देखा तो शोरूम के ताले टूटे हुए थे। चोर शोरूम से 211 ब्रांडेड शर्ट, जींस व ट्राउजर सहित गल्ले से करीब पचास हजार रुपये चोरी कर ले गए। वहीं चोर दीवार में कुंबल लगाकर बराबर में आइडिया शोरूम से एलईडी टीवी, लैपटॉप, टीएफटी, इर्न्वटर, बैट्री सहित अन्य कीमती सामान ले गए। शोरूम मालिक अमित के अनुसार चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए।
11:00 बजे के बाद फैंटम गायब
घटना की सूचना पर गंगानगर एसओ दिनेश चंद्र मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि रात में फैंटम पुलिस सही तरह से गश्त नहीं करती। गंगानगर व्यापार संघ के अध्यक्ष आमोद भारद्वाज के मुताबिक चोर दुकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं। लेकिन फैंटम पुलिस रात को ग्यारह बजे के बाद गायब हो जाती है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो वह उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करेंगे। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

तो गलियों में कैसे होगी सुरक्षा
व्यापारियों के अनुसार चोर डिवाइडर रोड पर ही दो माह में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों में चोरी कर चुके हैं। जब पुलिस मेन रोड की दुकानों की सुरक्षा नहीं कर सकती तो गलियों में स्थित घरों और दुकानों की सुरक्षा कैसे करेगी। सभी चोरियों में तरीका लगभग एक ही है। चोरों का कोई एक गैंग ही यहां सक्रिय है, जो घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

- डिवाइडर रोड पर मार्केट में कुंबल कर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें