फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी संदीप का सुराग नहीं, पत्नी को थाने से छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जेल से भागे बंदी संदीप का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने संदीप की पत्नी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चार दिन से पत्नी पुलिस की हिरासत में थी। पुलिस को अंदेशा है कि संदीप अपनी पत्नी से जरूर संपर्क करेगा।
विज्ञापन

भावनपुर अब्दुल्लापुर गांव निवासी संदीप सोमवार को जिला जेल से भागा था। संदीप शातिर लुटेरा है, वह कोई वारदात कर सकता हैं। पुलिस ने संदीप की तथाकथित पत्नी मनीषा को हिरासत में लिया हुआ था। पूछताछ में मनीषा ने कई बातें बताई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मनीषा को इसी शर्त पर छोड़ा कि अगर उसे संदीप की कोई सूचना मिलती है तो वह पुलिस को तुरंत बताएगी। पुलिस का कहना है कि उसकी पत्नी का पहला पति भी जेल से छूटा हैं। संदीप उसके साथ भी वारदात कर सकता हैं। एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम का कहना है कि बंदी की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हैं। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें