फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में बदनाम होती खाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा नफीस अहमद के युवती के साथ वीडियो वायरल पर शासन को गई रिपोर्ट
विज्ञापन

जोन से बाहर करने की तैयारी, पहले भी कई मामलों में विभाग उठा चुका शर्मिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कारण चाहे कुछ भी हो, खाकी मुहब्बत में महकमे को बदनाम कर रही है। दरोगा नफीस अहमद का मामला पहला नहीं। इससे पूर्व भी कई मामले सामने आए, जिसमें पुलिस विभाग को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। वहीं नफीस प्रकरण में रविवार को शासन को रिपोर्ट भेज दी गई। दरोगा को मेरठ जोन से बाहर ट्रांसफर करने की तैयारी है।
हापुड़ के कोतवाली देहात थाने में रहे दरोगा नफीस अहमद की शनिवार को एक युवती के साथ वीडियो वायरल हुई थी। जिस पर डीआईजी अखिलेश कुमार ने एसपी हापुड़ की रिपोर्ट पर दरोगा को सस्पेंड कर दिया था। रविवार को वायरल वीडियो और कार्रवाई की चर्चा पुलिस महकमे में दिन भर रही। यही नहीं, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

होटल प्रकरण
19 अक्तूबर 2018 को कंकरखेड़ा बाईपास स्थित ब्लैक पेपर होटल में दरोगा सुखपाल एक महिला के साथ खाना खाने गये थे। जहां महिला का होटल के कर्मचारियों से विवाद होने पर होटल मालिक द्वारा दरोगा को मारे गए थप्पड़ सुर्खियों में रहे थे। होटल मालिक भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक कई वीडियो वायरल होने पर दरोगा की भूमिका पर भी सवाल उठे।
थानेदार ने किया शर्मसार
साल 2011 में शहर के एक एसओ के एक महिला के घर से पकड़े जाने के बाद खूब हंगामा हुआ था। जिसके बाद एसओ पर कार्रवाई कर जिले से बाहर ट्रांसफर हुआ था। महिला और एसओ की नजदीकी चर्चाओं में रही थी।
विज्ञापन

अधिकारियों तक पहुंची प्रेमिका
साल 2013 में इंचौली थाने का एक दरोगा भी महिला के कमरे में मिला था। दरोगा पर कार्रवाई की गई तो महिला उच्चाधिकारियों के सामने दरोगा को प्रेमी बताने पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें