मेरठ। हरिद्वार जा रहे एक युवक का मंगलवार तड़के बेगमपुल पर कार सवार चार बदमाशों ने लिफ्ट देकर अपहरण कर लिया। बदमाश युवक को एक एटीएम में ले गए और तमंचे के बल पर उससे एटीएम कार्ड छीन लिया। फिर पासवर्ड पूछकर 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।
पीड़ित युवक किनानगर भावनपुर निवासी अमित त्यागी ने सदर थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह हरिद्वार की एक दवा कंपनी में काम करता है। बेगमपुल पर उसे मारुति कार सवार चार युवकों ने हरिद्वार तक लिफ्ट देने की बात कहकर कार में बैठाया था। रुड़की रोड पर चारों युवकों ने उसे बंधक बना लिया और उसे एक पास ही एक एटीएम पर ले गए थे। इंसपेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।