फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मेरे बेटे का यौन शोषण कर रही छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छात्रा द्वारा मनचलों से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ने और एक आरोपी छात्र पर शादी के लिए दबाव डालने के आरोप के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। आरोपी छात्र की मां ने पुलिस अफसरों से शिकायत की है कि छात्रा उसके बेटे का यौन शोषण कर रही है।
विज्ञापन

देहली गेट क्षेत्र निवासी छात्रा एक शिक्षण संस्थान में पॉलीटेक्निक की छात्रा है। छात्रा का आरोप था कि उसके साथ पढ़ने वाला सिविल लाइन क्षेत्र निवासी एक छात्र और उसका साथी उसे परेशान कर रहे हैं। इसकी शिकायत के बावजूद गंगानगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। छात्र का पिता सरकारी इंजीनियर है। इस मामले में कार्यवाहक एसएसपी राजेश कुमार ने गंगानगर थाने में आरोपी दो छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
मंगलवार को आरोपी छात्र की मां ने कार्यवाहक एसएसपी राजेश कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाते बताया कि उसका बेटा इसी माह बालिग हुआ है। मेरे बेटे पर आरोप लगाने वाली छात्रा बेटे से उम्र में बड़ी है, जो करीब डेढ़ साल से मेरे बेटे का शारीरिक शोषण कर रही है। उस समय मेरा बेटा नाबालिग था। झूठे केस में फंसाने के लिए छात्रा ने उसके साथ जबरन गलत काम किया और वीडियो बना ली। उसके बाद ब्लैक मेल करने के लिए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कार और पांच लाख रुपये मांग रही है। इस काम में छात्रा के साथ एक युवक भी जुड़ा है। वहीं, कार्यवाहक एसएसपी का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रा ने सहपाठी छात्र पर छेड़छाड़ और शादी करने के लिए दबाव डालने का लगाया था आरोप
आरोपी छात्र की मां ने पुलिस अफसरों से शिकायत में कहा, पैसे हड़पने के लिए किया जा रहा शोषण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें