फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, हाथ तोड़ा
विज्ञापन

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसका हाथ तोड़ दिया। थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने परिजनों के साथ मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने एसपी देहात को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव का एक युवक उसकी 15 वर्षीय बहन पर बुरी नजर रखता है। 23 जून को उसकी दो बहनें खेत पर पशुओं का चारा लेने गईं थी। तभी गांव का युवक वहां पहुंचा और चाकू के बल पर उसकी बहन को खींचकर खेत में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी बहन पर डंडो से हमला बोल दिया। जिसमें उसका हाथ टूट गया। शोर सुनकर छोटी बहन भी मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक ने उसके साथ भी मारपीट की। इस मामले में मवाना थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन मवाना खुर्द चौकी इंचार्ज समझौते के लिए दबाव बनाकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। एसपी देहात राजेश कुमार ने इंस्पेक्टर मवाना को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें