फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गलियों में दौड़ेंगी यूपी 100 पुलिस की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब गलियों में दौड़ेंगी यूपी 100 पुलिस की बाइक
विज्ञापन

मेरठ। जिले की गलियों में अब जल्द ही यूपी 100 पुलिस बाइकों से गश्त करती मिलेगी। मुख्यालय से मेरठ के लिए 32 नई बाइकों का आदेश हो चुका है। यूपी 100 पुलिस में 113 कांस्टेबलों और इतने ही होमगार्डों की तैनाती भी कर दी गई है। होली के बाद बाइक जिला पुलिस को मिल जाएंगी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों की 15 दिनों की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।
लखनऊ में आधुनिक कंट्रोल रूम तैयार होने के बाद जिले में 19 नवंबर 2016 को यूपी 100 की शुरूआत हुई थी। जिले में (इनोवा-बोलेरो) समेत 61 गाड़ियां मिली थीं। जिनमें से तीन गाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है, जबकि 58 गाड़ी शहर और देहात में चल रहीं हैं। अब जिले में 32 बाइक भी आनी हैं, जिनकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले के यूपी 100 के नोडल अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि जो बाइक मिलेंगी उन्हें शहर और देहात के अलग-अलग थानों में भेजा जाएगा। पुलिस की पोस्टिंग का आदेश हो चुका है।
विज्ञापन

आठ घंटे की रहेगी ड्यूटी
एसपी ट्रैफिक के अनुसार यूपी 100 बाइकों पर तैनात पुलिसकर्मियों की आठ घंटे की ड्यूटी रहेगी। एक बाइक पर तैनात सिपाही और होमगार्ड को पुलिस लाइन में अलग से ट्रेनिंग दी जाएगी। बाइकों में जीपीएस लगा होगा। इसके अलावा मोबाइल डाटा टर्मिनल और वायरलेस सेट भी दिए जाएंगे। पुलिसकर्मियों को राइफल के बजाय पिस्टल दी जाएगी। यूपी 100 पुलिस की जिले में जो गाड़ियां चल रही हैं, उन्हीं की तर्ज पर ही बाइकों पर तैनात पुलिस भी काम करेगी। लखनऊ के कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर संबंधित यूपी 100 की बाइक मौके पर पहुंचेगी। एसपी का कहना है कि लखनऊ में बाइकों की शुरूआत हो चुकी है, होली के बाद जिले में भी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर में होती थी दिक्कत
पुलिस अफसरों का कहना है कि शहर और कस्बों में कई स्थानों पर पुलिस को दिक्कत आती थी कि गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। कई जगह रास्ते भी संकरे होने के कारण परेशानी होती थी। लेकिन बाइकों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जल्द पहुंचा जा सकेगा।

खास बातें
लखनऊ मुख्यालय से जिले के लिए 32 बाइकों का मिला आदेश
यूपी 100 में तैनात हुए 113 कांस्टेबल और इतने ही होमगार्ड
संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में नहीं पहुंच पाती थी यूपी 100 गाड़ियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें