फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से बदमाशों ने हथियारों के बल पर ट्रैक्टर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। हाईवे स्थित सरधना चौपले के पास पुलिस चौकी से मात्र सौ कदम की दूरी पर कार सवार पांच बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्रॉली सहित किसान का अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाश किसान को जंगेठी गांव के जंगल में फेंककर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। इसके अलावा ट्राली को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन

खरदौनी निवासी कुरबान अली पुत्र अय्यूब अली किसान है। 15 दिन पूर्व ही उसने सात लाख रुपये का नया ट्रैक्टर खरीदा था। शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसी काम से पिलखुवा जा रहा था। रास्ते में कंकरखेड़ा क्षेत्र हाईवे स्थित सरधना फ्लाई के पास पीछे से आए कार सवार पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया। ट्रैक्टर रुकते ही बदमाशों ने किसान पर पिस्टल तान दी और मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्रॉली सहित उसका अपहरण कर लिया। बाद में किसान को बंधक बनाकर खेत में फेंक कर फरार हो गए। वहीं ट्रॉली को दायमपुर के जंगल में छोड़कर ट्रैक्टर ले गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर किसान ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने तहरीर दी है। वहीं सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें