फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत मंडी में मारपीट कर व्यापारी से लूटपाट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। थाना दोघट के गांव गांगनौली निवासी वैगन आर में सवार पांच युवकों ने रविवार को रात में करीब नौ बजे धनश्याम गंज मंडी में चीनी और तेल के थोक व्यापारी के साथ मारपीट की और लूटपाट करने की कोशिश की। व्यापारी के शोर मचाने पर पांच में से चार बदमाश भाग निकले, लेकिन कुछ लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और बदमाशों की गाड़ी भी कब्जे में ले ली। पीड़ित ने कोतवाली में गांव गांगनौली के पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

वैगन आर में सवार पांच युवक रविवार को करीब नौ बजे धनश्याम गंज मंडी स्थित गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी की दुकान में पहुंचे। दुकान में गौरव पुत्र अशोक बैठा हुआ था। उन्होंने पहले घी व चीनी के भाव के बारे में बात की और फिर गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप हैं कि उन्होंने व्यापारी के गल्ले से नगदी लूटने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी के शोर मचाने पर मंडी में मौजूद व्यापारी और नौकर उनकी तरफ दौड़े तो चार युवक अपनी गाड़ी छोड़कर भाग निकले, लेकिन लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मंडी में पहुंची और आरोपी कोतवाली ले आई और मौके पर मिली गाड़ी भी साथ ले आई। पीड़ित ने कोतवाली में गांगनौली गांव के पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उक्त गांव के कुछ लोग चीनी घी लेने शनिवार (कल) को उनकी दुकान में आए थे, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वारदात करने वाले युवक उनमें से ही हैं। दूसरी तरफ कोतवाली राकेश ने कहा गांव के कुछ लोग सामान लेने व्यापारी के पास आए थे, तब विवाद हो गया था। उन्होंने रविवार की रात में वारदात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें