फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरे ट्रक ने वृद्धा को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल के गेस्ट हाउस के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

मोपेड पर पति के साथ दवा लेने जा रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
मिल रोड पर शुगर मिल गेस्ट हाउस के सामने मंगलवार को गन्ने से भरे ओवर लोड ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ मोपेड पर सवार होकर दवा लेने जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
सठला गांव निवासी ताहिर अपनी पत्नी समीना (55) के साथ मोपेड पर सवार होकर मवाना दवाई लेने आ रहा था। मिल गेट के गेस्ट हाउस के पास वह लघुशंका के लिए रुका था। इस दौरान गन्ने से भरा दस टायरा ट्रक वहां से गुजरा। इसी दौरान मोपेड और उसकी पत्नी ट्रक की चपेट में आ गए। पहियों के बीच में फंसकर महिला की मौत हो गई। ताहिर के शोर मचाने पर चालक को हादसे की जानकारी हुई। इस पर चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच गांव से मृतका के परिजन व अन्य ग्रामीण आ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ यूएन मिश्रा व थाना प्रभारी संजय कुमार पहुंचे। सीओ ने चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति ताहिर की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
आग लगाने का किया प्रयास
ग्रामीणों के जाम लगाने के दौरान पुलिस मौके पर खड़े ट्रक को मवाना खुर्द चौकी भेजने लगी। जैसे ही एक प्राइवेट चालक ट्रक को लेकर निकला। ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर उसमें तोड़फोड़ की और आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह लोगों को काबू पाया।
विज्ञापन

परिजनों का बुरा हाल
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका का पति ताहिर और बेटा शाकिर एक दूसरे को सांत्वना दे रहे थे। मौके पर पहुंची परिवार की अन्य महिलाओं का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
वर्जन=====
मृतका के परिजनों को आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। -यूएन मिश्रा, सीओ मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें