फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार से उठी चिंगारी, खपड़ैल समेत पांच बीघे गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया/मड़िहान। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विद्युत शार्ट सर्किट के चलते लगी लगी आग से एक खपड़ैल समेत खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पहली घटना हलिया व दूसरी घटना मड़िहान थाना क्षेत्र की बताई गई। आग की सूचना पर ग्रामीण जब तक आग बुझाने का कोई जतन करते उससे पहले ही आग फैलकर खपड़ैल के साथ ही खेतों तक जा पहुंची।
विज्ञापन

हलिया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बरया गांव में विद्युत शार्ट सर्किट के चलते मंगलवार को अनोखे लाल के कच्चे मकान में आग लग गई। ग्रामीण जबतक बुझाने का कोई जतन करते आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया। घर में लगी आग समीप स्थित खेत में जा पहुंची जिससे गेहूं की एक बीघा फसल भी जलकर राख हो गई। आग से हजारों की क्षति बताई गई। मड़िहान प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार अपराह्न पांच बजे भावा गांव स्थित एलटी लाईन का तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। बिजली संचालित होने से खेत में खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते तब तक चार बीघा गेंहू का फसल जलकर राख हो गया। गांव निवासी किसान गुलाबचंद विश्वकर्मा, श्यामनारायण व शंभूनाथ के खेत के उपर से एलटी तार गुजरा हुआ था। लोड व गर्मी के कारण तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। उस समय बिजली आपूर्ति जारी होने के कारण तार आपस में सटते ही निकली चिंगारी फसल पर जा गिरी। जिससे देखते ही देखते चार बिघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें