महिला की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
बागपत। बालैनी पुलिस ने गांव बुढ़सैनी की महिला की हत्या के आरोप में देवर उपेंद्र और मोनू और परिवार की एक महिला सतो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आठ जून को गांव बुढ़सैनी में संदिग्ध हालात में विधवा मुकलेश (32) की हत्या की। इस संबंध में महिला के भाई राजवीर ने दो देवर और जेठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ब्यूरो
पुलिस ने दो शराब तस्कर दबोचे
बागपत। बालैनी पुलिस की टीम रविवार को शाम के समय हिंडन पुल चौकी पर वाहन की चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार युवक आता दिखाई दिए, जांच की तो पता चला कि सनी निवासी दत्तनगर हरियाणा मार्क की आठ पेटी अंग्रेजी शराब लिए हैं। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके अलावा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दौलचा निवासी विनोद को हरियाणा मार्क की एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो