फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने वृद्धा को लूटा, खाकी ने मजाक उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बेगमपुल पर शुक्रवार दिनदहाडे़ बाइक सवार दो बदमाशों ने एक विधवा वृद्धा से 25 हजार रुपये लूट लिए। यह वृद्धा करीब आधा घंटा तक घटनास्थल पर बिलखती रही। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में वृद्धा खुद ही किसी तरह सदर थाने पहुंची तो खाकी ने असहाय वृद्धा की मदद करने के बजाय उपहास उड़ाने में कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

सुमनपुरी, बागपत रोड निवासी शारदा पत्नी कीर्तनबन शुक्रवार को कंकरखेड़ा स्थित पीएनबी से 25 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थीं। कीर्तनबन आर्मी में जवान थे, जिनकी वर्ष 1984 में मौत हो गई थी। उनकी पेंशन से परिवार का गुजारा चलता है। शारदा जीरो माइल पर उतरकर बागपत रोड के लिए टेंपो में बैठने के लिए पैदल ही बेगमपुल की तरफ जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने शारदा से बैग छीन लिया। जिसमें 25 हजार रुपये और घर की चाबी थी।
वृद्धा के शोर मचाने पर वहां भीड़ लग गई। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। करीब आधा घंटा बाद शारदा ई-रिक्शा से सदर बाजार थाने पहुंचीं तो पुलिस ने वृद्धा से ‘इतना पैसा कहां से लाए थे’, ‘पैसा लेकर पैदल चलने की क्या जरूरत थी’ जैसे सवालों की बौछार कर दी। मामले का पता लगने पर इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर का कहना है कि लुटेरे पकड़े जाएंगे। तलाश जारी है।
विज्ञापन

जवाब तलब होगा
शासन के आदेश हैं कि थानों में फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। बावजूद इसके वृद्धा के साथ ऐसा हुआ। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि थाना पुलिस से इसका जवाब तलब होगा। लुटेरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें