फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सक्रिय हैं सुशील मूंछ के गुर्गे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेहरचंद की हत्या को उनके बेटे संजय गुर्जर मर्डर केस से जोड़ा जा रहा है। उस केस में सुशील मूंछ के कुछ नजदीकी भी प्रकाश में आए थे। पुलिस को आशंका है कि इस गैंग के कुछ गुर्गे शहर में सक्रिय हैं। उनके आर्थिक मददगार पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी के अनुसार संजय गुर्जर मर्डर केस में एक दर्जन लोगों के नाम सामने आए थे। इनमें तीन लोग मेहरचंद हत्याकांड में नामजद किए गए हैं। इस केस में बागपत जिले का एक शूटर का नाम भी था, जो सुशील मूंछ का नजदीकी था। इसके अलावा भी कुछ लोग उससे कनेक्ट थे। ऐसे में इस गैंग की सक्रियता की भी संभावना है। बकौल एसपी सिटी जानकारी में आया है कि इस गैंग के कई गुर्गे शहर में सक्रिय हैं। कुछ लोगों का आर्थिक सपोर्ट मिल रहा है।
टीम ने जुटाए सुबूत
घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कई फिंगर प्रिंट और सुबूत इकट्ठा किए। मेहरचंद के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें