फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी साहब! लावड़ के जंगल में चल रही तमंचे की फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी साहब! लावड़ के जंगल में तमंचे की फैक्ट्री
विज्ञापन

मेरठ। इंचौली थानाक्षेत्र के एक ट्यूबवेल पर तमंचे बनते हैं। पुलिस छापामारी करे तो काफी मात्रा में तमंचे व औजार बरामद हो सकते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर एक मुखबिर ने एसपी देहात को सूचना दी। पुलिस ने तमंचे की फैक्ट्री पकड़ने के लिए टीम गठित की है।
एसपी देहात राजेश कुमार दोपहर को ऑफिस में मौजूद थे। इंचौली क्षेत्र के दो युवक पहुंचे। बोले, साहब जंगल में ट्यूबवेल पर एक तमंचे की फैक्ट्री चल रही है। जहां से रोजाना तमंचे सप्लाई हो रहे है। थाना पुलिस को भी बताया। लेकिन उनको इसमें रुचि नहीं है। एसओ काम नहीं करना चाहते और चौकी इंचार्ज सुस्त है। युवकों ने दावा किया कि भारी मात्रा में हथियार मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई के लिए उनका नेटवर्क काफी फैला हुआ है। कुछ बदमाश भी उनसे जुड़े हैं। सपा सरकार में एक मंत्री से उनकी अच्छी सेटिंग थी। एसपी देहात ने मुखबिर से जानकारी लेकर पुलिस की टीम गठित की। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया है कि मुखबिर की बात सही है या गलत है। इसका खुलासा तो छापामारी के बाद होगा।

खास बातें:
एसपी देहात को एक मुखबिर ने दी सूचना, टीम गठित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें