फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद का सोते हुए फोटो वायरल करना पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद का सोते हुए फोटो वायरल करना पड़ा भारी
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में 25 फरवरी को हुए राष्ट्रोदय आयोजन के दौरान सोते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना भाजपा कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। सांसद प्रतिनिधि की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ता को बुधवार रात घर से उठा लिया। बाद में वहां पहुंचे भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। लेकिन यह मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सांसद के खिलाफ जमकर आरोप लग रहे हैं।
राष्ट्रोदय में तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे, इनमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी मौजूद थे। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल का एक फोटो कार्यक्रम में सोते हुए किसी ने ले लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस फोटो को लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं दी गईं। इसी मामले को लेकर बुधवार रात करीब 8 बजे भाटवाड़ा निवासी भाजपा कार्यकर्ता रोहित शर्मा को कोतवाली पुलिस ने उठा लिया। जब इसका पता अन्य भाजपाइयों को लगा तो वो थाने पहुंचे और पूरी बात सुनने के बाद सभी हैरत में पड़ गये। थाने जाकर पता चला कि सांसद का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के चलते रोहित को हिरासत में लिया गया है। इस पर भाजपाइयों के हस्तक्षेप के कारण रोहित शर्मा को रात में ही पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो वायरल होना बड़ी बात नहीं थी, लेकिन उसके ऊपर जो कैप्शन लिखा था वह बहुत ही आपत्तिजनक था। जिस कारण मैंने शिकायत की थी। क्योंकि फोटो वायरल करने वाला भाजपा कार्यकर्ता था, इसलिए रात में उसने माफी मांग ली और मामला पार्टी परिवार का होने के कारण निपटा दिया गया। हर्ष गोयल, सांसद प्रतिनिधि

खास बातें:
भाजपा कार्यकर्ता को कोतवाली पुलिस ने उठाया, बाद में छोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें