फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मारपीट करते हुए तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गरमी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ यात्रियों के बीच मारपीट का सबब बनती जा रही है। गुरुवार को दिल्ली से झारखंड जा रही ट्रेन में सीट को लेकर मारपीट हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने आरोपी को दबोच लिया।

इधर, स्थानीय रेलवे स्टेशन पर झगड़ा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। एसएसआई जीआरपी अब्दुल कादिर ने बताया कि गुरुवार को झारखंड जा रही ट्रेन में झारखंड के मुकरी निवासी गहना पहाड़िया ने सीट को लेकर सहयात्रियों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ट्रेन को दनकौर रेलवे स्टेशन पर रोक कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग में कार्रवाई की। इसके साथ ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मारपीट कर रहे चंडौस के गांव ताजगंज निवासी आकाश और अरिनया बुलंदशहर निवासी जहीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें