फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग रोकने पर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शनिवार रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग रोकने पर बखेड़ा हो गया। इस दौरान मारपीट हो गई। हवाई फायरिंग से समारोह में भगदड़ मच गई। हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल होने पर पुलिस अफसरों ने आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फलक पैलेस में शनिवार रात शादी समारोह चल रहा था। दूल्हे पक्ष से कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने हर्ष फायरिंग का विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को भुगतने की धमकी दी। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई और फिर लाठी डंडों से हमला बोल दिया गया।
आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने धमकी देते हुए पिस्टल और तमंचे से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी। जिससे आसपास के लोग जान बचाकर भाग निकले। दुल्हन पक्ष के कई लोग मारपीट में घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने हर्ष फायरिंग की सीसी टीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार को हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल हुई तो सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने लिसाड़ी गेट पुलिस से रिपोर्ट मांग ली। सीओ का कहना है कि हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

खास बातें:
- लिसाड़ी गेट स्थित फलक पैलेस में शनिवार रात चल रहा था शादी समारोह
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें