फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बैठे व्यक्ति से मारपीट, तमंचा तानने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर निवासी एक व्यक्ति पर थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर निवासी दो व्यक्तियों पर तमंचा तानने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला काबली गेट निवासी राजकुमार ने बताया कि वह अपने घर में बैठा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान जयसिंहपुर निवासी एक व्यक्ति अपने अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचा और उस पर तमंचा तान दिया। उक्त व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत के चलते गोली चला दी। हालांकि गोली मिस हो गई। जब पीड़ित ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया तो दोनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। पीड़ित का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों को आता देख दोनों आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि नामजद किए गए आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

ग्रामीणों को बताई सरकार की उपलब्धियां
मवाना। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक सोमवार को गांव भैंसा में संपन्न हुई। बैठक गांव निवासी परमवीर सिंह के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मवाना पूर्वी राजेंद्र त्यागी ने की। महामंत्री विनेश शर्मा ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में जयपाल त्यागी, राजीव रस्तोगी, सतेंद्र, अनुज, हरपाल सिंह, धर्मेंद्र, प्रवीण, डॉ. जयपाल, रणवीर, संजीव शर्मा, बबरे चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें