फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिला विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक सहित सभी केंद्र
विज्ञापन


- रोहतक की रहने वाली है पीड़ित, कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर दी तीन लोगों के खिलाफ तहरीर
- कहा, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी बना रहा गंदा काम करने का दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एक महिला को नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है, जिसने मंगलवार को मेरठ के कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि एक आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए गंदा काम करने का दबाव बना रहा है, जिस कारण वह बहुत डरी हुई है।
थाने में दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। विगत 21 जनवरी को वह मेरठ में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां हरियाणा आ रही थी। पानीपत मार्ग रोहतक पर जब वह बस के इंतजार में खड़ी थी, तभी एक वैन वहां आकर रुकी। वैन में महिला व पुरुष सवारियां मौजूद थीं। चालक के पूछने पर उसने बताया कि उसे मेरठ जाना है। इस पर चालक ने कहा कि वह मेरठ ही जा रहा है। वह चाहे तो उसे भी वह मेरठ छोड़ सकता है। वैन में महिलाओं के मौजूद होने के कारण वह उसमें बैठ गयी। पीड़ित महिला ने बताया कि पानीपत पहुंचते ही महिला सवारी वहां उतर गईं। इसके बाद चालक की केवल दो जानकार सवारी ही उसमें मौजूद रहीं। बीच रास्ते में इन लोगों ने बातों-बातो में उसकी पारिवारिक बैकग्राउंड जान ली। इसी बीच चालक ने कहा कि उसके एक भाई की मेरठ में फैक्टरी है। अगर वह चाहे तो उसकी 15 हजार रुपये महीने की नौकरी लगवा सकता है। वहां उसे खाना और रहना फैक्टरी की तरफ से मिलेगा। अपनापन समझकर वह उनकी बातों में उलझती चली गई और उसने नौकरी की हामी भी भर दी।
विज्ञापन

रेस्ट करने के बहाने रोकी कार
महिला ने बताया कि मेरठ पहुंचने पर चालक ने कुछ देर रेस्ट लेकर चलने की बात कही और कार एक मकान के पास रोक दी। एक युवक को चालक ने कोल्ड ड्रिंक लेने भेज दिया। उसके लौटने पर सभी कोल्ड ड्रिंक पीने लगे। इसी बीच उसे बेहोशी छाने लगी। होश में आयी तो खुद के साथ कुछ गलत होने का अहसास हुआ। वह जब वहां से जाने की बात कहने लगी तो इन लोगों से उसे एक वीडियो दिखाई जो उनके द्वारा ही बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि अगर वह किसी से शिकायत करेगी तो वह उसका वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन

व्हाट्सअप पर मिल रही धमकी
महिला ने बताया कि पिछले कुछ दिन से आरोपी चालक उसे व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज कर रहा है। वह उस पर गलत काम करने का दबाव बना रहा है। बात न मानने पर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि कार में बात करते वक्त चालक अपने एक साथी का नाम ले रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें