फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना में किसान को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में नासरपुर गांव में देरशाम हुई घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना/मेरठ। नासरपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक किसान को गोली मार दी। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को लहूलुहान हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। घायल को सीएचसी मवाना से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मवाना थाना क्षेत्र के नासरपुर निवासी मांगे (50) पुत्र रामफ़ल का गांव के ही कुछ लोगों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है । मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने सुलझा दिया था। देर शाम मांगे बहादरपुर स्थित एक बाग के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने मांगे को लहूलुहान हालत में देख मामले की जानकारी मवाना थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ मवाना संजय कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा करते हुए एसओ से कहा कि आरोपियों ने धमकी दी थी। एसओ का कहना है कि घायल के भाई राजेंद्र ने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें