फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने की स्कूटी सवार युवक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। खिर्वा रोड पर एक कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक ने विरोध किया तो कार सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। यह देख लोगों ने आरोपियों पर पथराव कर दिया। इस उन्होंने फायरिंग कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

नटेशपुरम निवासी रविदत्त शर्मा ने बताया कि वह एमईएस में एचएस के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा शुभम शर्मा सोमवार रात करीब 8:30 बजे स्कूटी सेे घर लौट रहा था। खिर्वा रोड स्थित एमडीए मार्केट के पास कार सवार तीन युवकों ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिया। शुभम ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उससे मोबाइल व पांच सौ रुपये छीन लिए। आरोपियों की खुले आम गुंडागर्दी देखकर लोगों ने उनपर पथराव कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की और भाग गए। गोली चलते ही लोग वहां से भाग गए। कुछ लोगों ने अपनी दुकानों के शटर तक गिरा दिए। पीड़ित ने तहरीर दी है। वहीं भीम सिंह नगर निवासी अभिषेक ने बताया कि वह जब बीचबचाव कराने गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। एसआई देवेंद्र शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें