फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद मंजूर के खिलाफ आईजी ऑफिस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद मंजूर के खिलाफ आईजी ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने आईजी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पूर्व मंत्री छेड़खानी करने वाले अपने रिश्तेदारों का बचाव कर रहे है। आईजी रेंज ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
किठौर के राधना गांव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। गांव में कई बार गोलीबारी हो चुकी है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर छेड़खानी का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया हुआ है। आरोपी पक्ष पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के रिश्तेदार बताए गए हैं। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को पीड़ित पक्ष आईजी के ऑफिस पहुंचा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पांच लोग आईजी से मिले। आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के दबाव में एसओ किठौर कार्रवाई करते हैं। भाजपा सरकार आने के बाद भी किठौर में सपा नेता का दबाव है। आईजी रेंज रामकुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी। आरोपी कोई भी हो, इससे पुलिस को कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

मेरा कोई रिश्तेदार नहीं
राधना में मेरा कोई रिश्तेदार नहीं रहता। आरोप बेबुनियाद हैं। गांव में दो पक्षों में विवाद चल रहा है। पुलिस को आरोपियों पर मजबूत कार्रवाई करनी चाहिए। अब सरकार सपा की नहीं है, जो पुलिस हमारी मानेगी। वह कार्रवाई करे, कौन रोकता है। -शाहिद मंजूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा


खास बातें:
छेड़खानी के गवाहों पर दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें