किशोरी से फ्रेंडशिप
पर भिड़े दो परिवार
- शादी करने की जिद पर प्रेमी के घर बैठ गई किशोरी, बाद में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादनगर।
नगर की एक कालोनी में किशोरी और युवक की फ्रेंडशिप को लेकर दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। किशोरी प्रेमी के घर में घुसकर बैठ गई और उससे शादी करने की जिद करने लगी। बाद में लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
मामला नगर की एक कालोनी से जुड़ा है। कालोनी निवासी किशोरी की पड़ोसी युवक से फेंडशिप है। रविवार रात पिता के डांटने पर किशोरी प्रेमी के घर पहुंच गई। परिजनों ने किशोरी को वापसी लाने की कोशिश की, लेकिन उसने घर जाने से इंकार कर दिया। इसलिए दोनों के परिवार के बीच गाली गलौच और नोकझोंक हुई। कालोनी के लोगों ने किशोरी और युवक के परिजनों को समझाकर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। हालांकि किशोरी युवक के साथ शादी की जिद्द पर अड़ी थी।