फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल के मासूम का कंकाल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र से एक माह पहले अपहृत नौ वर्षीय छात्र का कंकाल शनिवार सुबह पूठा गांव के जंगल में रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। छात्र की मां और अन्य परिजनों ने कपड़ों से पहचान करते हुए पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिवपुरम में हरिदर्शन स्कूल के पास साहब सिंह परिवार के साथ रहता है। जिसका नौ वर्षीय बेटा भोला कक्षा तीन का छात्र था। छह जुलाई को छात्र लापता हो गया था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए टीपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह भोला की बुआ राजेश पूठा गांव के जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान महिला ने कंकाल देखकर शोर मचा दिया। सूचना पर एसओ टीपीनगर ब्रिजेश शर्मा पहुंचे। एसओ का मानना है कि बच्चे की हत्या गला काटकर अंजाम दी गई। डीएनए टेस्ट से ही पहचान हो सकती है। वहीं, एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार बच्चे का कंकाल मिला है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है। डीएनए टेस्ट से पता चलेगा कि कंकाल उसी बच्चे का था या नहीं।
मां और बुआ बेहोश
बच्चे के कपड़े देखकर उसकी मां और बुआ भी बेहोश हो गई। रोते हुए क हा कि मेरे लाल की गला काटकर हत्या कर दी। बच्चे ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसका यह हाल कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें सांत्वना देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- टीपी नगर थाना क्षेत्र से एक माह पहले हुआ था अपहरण
- पुलिस का कहना, डीएनए टेस्ट से होगी पुष्टि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें