फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस बुक पर जाट समाज पर टिप्पणी से बखेड़ा, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जाट समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर उसकी वीडियो क्लिप फेसबुक पर अपलोड करने का आरोप लगाकर समाज के लोगों ने परतापुर थाना घेर लिया। गुर्जर बिरादरी के गांव रिझानी और कुंडा गांव निवासी पांच युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जांच के लिए मामला साइबर सेल भेज दिया है।
विज्ञापन

परतापुर क्षेत्र के गांव अच्छरौंडा निवासी रोहित राणा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे उसने फेसबुक पर एक वीडियो देखी, जो रिझानी गांव के एक युवक की आईडी से अपलोड की गई थी। जिसमें उसके और जाट समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद जाट समाज के युवकों ने परतापुर थाना पहुंचकर हंगामा किया। रोहित का आरोप है कि आरोपी युवकों ने एक जगह बैठकर ये वीडियो बनाई है और इसके बाद फेस बुक पर अपलोड की। आरोप है कि इस वीडियो से दो जातियों में वैमनस्य पैदा करने की कोशिश की गई है।
इसे हल्के में मत लेना दरोगा जी
जाट समाज के युवकों की थाने में मौजूद एक दारोगा से काफी बहस हुई। युवकों ने कहा कि इस मामले को हल्के में ना लिया जाए। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़े। इस वीडियो की वजह से समाज के लोगों में नाराजगी है। यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और इस घटना ने जातीय रूप लिया तो पुलिस की जिम्मेदार होगी। इस संबंध में इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में कॉलेज के दोस्त हैं, जो सोशल मीडिया से जुड़े हैं। दोनों के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। तभी से उनमें तनातनी चल रही है। साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- परतापुर थाने पर प्रदर्शन, गुर्जर बिरादरी के पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी
- पुलिस का कहना, दोनों पक्ष कॉलेज के दोस्त, झगड़े के बाद चल रही तनातनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें