फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये की लूट की सूचना पर दौडी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी ने साथियों को फंसाने के लिए दे दी लूट की फर्जी सूचना
विज्ञापन

हुसैनपुर गांव से मंगलवार दोपहर एक लाख रुपये की लूट की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक शराबी ने अपने साथियों को फंसाने के लिए लूट की फर्जी सूचना दी थी। मामला फर्जी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल पर हुसैनपुर गांव के ओमवीर नाम के युवक ने सूचना दी कि बदमाशों ने मारपीट कर उससे एक लाख रुपये लूट लिए है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने फोन करने वाले युवक की तलाश की तो वह नशे में धुत मिला। जांच में सामने आया कि शराब पीने के दौरान 500 रुपये को लेकर उसकी अपने साथियों के साथ मारपीट हो गई थी। पुलिस ने लूट का मामला फर्जी निकलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें