फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ को बातों में उलझाया और ले उड़े सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नई सड़क स्थित ज्वैलरी शॉप पर खुद को दंपति बताने वाले युवक-युवती ने सराफ को बातों में उलझाकर सोने की चेन उड़ा ली। महज 10 मिनट में वारदात कर दोनों बाइक से फरार हो गए। ये वारदात शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के साथ दी गई तहरीर पर नौचंदी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नई सड़क शास्त्री नगर में मकबरे के सामने देवेंद्र वर्मा की देवम् ज्वैलर्स नाम से शॉप है। देवेंद्र के अनुसार बुधवार शाम करीब 5:20 बजे लाल रंग की बाइक पर करीब 30-35 साल उम्र के युवक युवती उनकी शॉप पर आए। उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया। युवक ने अपने लिए सोने की अंगूठी देखी। इसके बाद उन्होंने युवती के लिए सोने की चेन देखनी शुरू की। एक एक कर युवक ने कई चेन निकलवा लीं। इस बीच युवक ने सराफ को बातों में उलझा लिया और बड़ी सफाई से एक चेन युवती के हाथ में दे दी। युवती ने चेन अपने दुपट्टे में छिपा ली।
इसके बाद चेन पसंद न आने की बात कहकर दोनों आनन-फानन में शॉप से निकल गए। सराफ ने जब चेन गिनीं तो उनमें एक कम थी। सराफ ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उनके साथ हुई ठगी सामने आ गई। इंस्पेक्टर नौचंदी उमेश चंद पचौरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी थानों में युवक और युवती की फोटो भेजकर पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्हें पता था कैमरे का
सराफ के अनुसार दोनों ठग शाम करीब 5:20 बजे शॉप में दाखिल हुए। 5:27 बजे युवती ने चेन को छिपाया और 5:30 बजे दोनों शॉप से चले गए। इस दौरान दोनों ने सामने लगे सीसीटीवी कैमरे को कई बार बड़े गौर से देखा। जिसमें दोनों के चेहरे बिल्कुल साफ नजर आ रहे थे। हैरानी की बात है कि कैमरे लगे होने पर भी उन्होंने वारदात कर डाली।
विज्ञापन

खास बात
- नई सड़क पर दंपति ने सराफा शॉप में 10 मिनट में कर डाली वारदात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें