मवाना। एसओजी ने बुधवार देर रात सठला गांव में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सठला गांव में बुधवार को एसओजी पहुंची। उसने यहां एक घर में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। उसने युवक को लेकर थाने पहुंची और पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति से नकदी व मोबाइल लूटा था। लूटा हुआ मोबाइल युवक के पास से बरामद हुआ है। हालांकि युवक किसी और से मोबाइल खरीदने की जानकारी दे रहा है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि एसओजी ने युवक को हिरासत में लिया है। उन्हीं के स्तर से मामला चल रहा है।
बच्चे के सिर में मारा डंडा
मवाना। नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी एक महिला ने उवेश नाम के बच्चे के सिर में डंडा मार दिया। जिस कारण बच्चा लहूलुहान हो गया। पीड़ित बच्चे की मां अफसाना ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।