फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बददो के बेटे समेत 11 लोगों पर 25-25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

- बदन सिंह बद्दो को फरार करने में शामिल बताए यह सात आरोपी
- फजीहत के बाद पुलिस की पोल खुली है, अब इनाम
मेरठ। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के बेटे सिकंदर और मुकुट महल होटल मालिक सहित सात लोगों पर मंगलवार को एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस ने यह इनाम अपनी फजीहत कराने के बाद घोषित किया है।
एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो को विगत 28 मार्च को होटल मुकुट महल से भगाने में उसका बेटा सिकंदर, मुकुट महल होटल मालिक मुकेश गुप्ता, सोनू सहगल, पपीत बढ़ला, लल्लू मक्कड़, डिपिन सूरी, अनिल छाबड़ा उर्फ जिम्मी, जवाहरलाल, शिशुपाल, एहतेशाम सहित 17 लोग नामजद किए गए हैं। जिसमें आरोपी शिशुपाल, एहतेशाम और छह पुलिसकर्मी जेल में बंद है। जबकि जवाहरलाल रिहा होने के बाद फरार है। सिकंदर, पपीत, मुकेश गुप्ता, सोनू सहगल, लल्लू मक्कड़, डिपिन सूरी, अनिल छाबड़ा व जवाहरलाल पर 25-25 हजार का इनाम किया है। उसके बाद कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने पहले इन सभी आरोपियों पर कमजोर धारा लगाई थी। जिसमें मौके से पकड़े नौ आरोपियों को कोर्ट से पहले दिन ही जमानत मिल गई थी। कोर्ट में फटकार लगने पर पुलिस ने धारा बढ़ाई, तब जाकर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की जमानत अर्जी खारिज
बद्दो को फरार कराने के मामले में नामजद फर्रुखाबाद जनपद के छह पुलिसकर्मी दरोगा देशराज त्यागी, संतोष कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, ओमवीर, भूपेंद्र सिंह की जमानत अर्जी खारिज हो गई। इन पुलिसकर्मियों को धारा में इजाफा करने के बाद सोमवार ब्रह्मपुरी पुलिस ने स्पेशल सीजेएम रामलाल की कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

सरेंडर की अर्जी आरोपियों ने लगाई
पुलिस के मुताबिक फरार चल रहे होटल मालिक मुकेश गुप्ता, सोनू सहगल व डिपिन सूरी और लल्लू मक्कड़ की तरफ से आत्मसमर्पण की अर्जी कोर्ट में दी गई है। जिस पर अदालत ने बुधवार को ब्रह्मपुरी थाने से रिपोर्ट मांगी है। जिसमें सुनवाई आज बुधवार को होगी। हालांकि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें