खरखौदा/मवाना/हस्तिनापुर/किठौर/मुंडाली। पुलिस ने शनिवार को बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में गांव जाहिदपुर में मंदिर के समीप एक युवक को दबोच लिया। जिससे पुलिस ने अरुणाचल की अंग्रेजी शराब के 44 पव्वे बरामद किए। युवक ने अपना नाम सचिन पुत्र विजय सिंह निवासी जाहिदपुर बताया है। वहीं, पुलिस ने शनिवार को गांव धनतला से चमन उर्फ बबली पुत्र रघुवीर के मकान पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने 25 पव्वे देशी शराब के पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
वहीं, मवाना थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि निलौहा गांव में दो लोग अवैध शराब के पव्वों की बिक्री कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने छापा मारा और गांव निवासी गुड्डू एवं विजय को 73 पव्वों के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने सूचना पाकर मोहल्ला तिहाई निवासी दो सगे भाई मिंटू व संजू को 40 पव्वों के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।
उधर, हस्तिनापुर पुलिस ने ओमप्रकाश पुत्र रामू निवासी अमरगढ़ निवासी को जलालपुर के जंगल से शराब की भट्ठी चलाकर सौ लीटर अवैध शराब तैयार करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र एवं आसपास में अवैध शराब पर अंकुश लगाया जाएगा इसके लिए पुलिस टीम भ्रमण कर रही है।
किठौर पुलिस ने शाहजहांपुर नहर पुल से 20 लीटर मिश्रित कच्ची शराब के साथ ग्राम भटीपुरा निवासी दयाचंद पुत्र देवी सिंह तथा फतेपुर नारायण निवासी अनुज पुत्र सुभाष को जेल भेज दिया है।
मुंडाली। थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव भगवानपुर चट्टावन में चेतन तथा सिसौली में सोनू अवैध शराब बेचते पकडे़। उधर, रछौती से वारंटी संजय कुमार काफी दिन से वांछित चल रहा था। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।