दोमाना। जम्मू-अखनूर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ काट रहे ठेकेदार के लेबर और स्थानीय युवक में उस समय हाथापाई हो गई, जब युवक ने लेबर से सड़क को जल्दी खोलने को कहा। लेबर की ओर से युवक पर किए गए हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई है। इस मामले में दोमाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गौरतलब है कि सफेदा काटने के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया था। इसके चलते सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंस गई और लोगों में बेचैनी बढ़ गई थी। फिलहाल बड़ी संख्या में सफेदों को काट कर रणवीर नहर में गिराया गया है। ब्यूरो