वांटेड एफबी पर अपडेट, भड़काऊ पोस्ट डाली
मेरठ। जिस हिस्ट्रीशीटर शहजाद को मेरठ पुलिस दो महीने से अपहरण में तलाश करना बताती है, वह फेसबुक पर लगातार अपडेट है। शनिवार को इस हिस्ट्रीशीटर ने एक भड़काऊ पोस्ट डाली है। अपहृत विवाहिता के साथ सेल्फी एफबी पर दोस्तों को शेयर की है। पुलिस ने आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला है।
परीक्षितगढ़ में हिस्ट्रीशीटर शहजाद द्वारा नवविवाहिता के अपहरण को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी है। महापंचायत का कई बार ऐलान हो चुका है। शनिवार को फेसबुक पर शहजाद की अपहृत नवविवाहिता के साथ सेल्फी वायरल हो गई। पुलिस का मानना है कि यह सेल्फी हिमाचल प्रदेश या किसी पहाड़ी राज्य की है। यह फोटो फोटो वायरल होने पर पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। क्योंकि इस फोटो को देखकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।
150 लाइक, 45 कमेंट्स
पुलिस के मुताबिक शहजाद के इस फोटो पर 150 लाइक और 45 कमेंट्स मिले हैं। कमेंट करने वाले सभी लोग दूसरे समुदाय के हैं। आरोपी ने यह फोटो अपने कई दोस्तों को शेयर की है। इन दोस्तों और रिश्तेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा।
कई नेताओं के साथ पोस्ट
पुलिस के अनुसार आरोपी ने दो अप्रैल को शहर में हुए बवाल की कई वीडियो व फोटो अपने एफबी एकांउट पर पोस्ट की हैं। बसपा नेता योगेश वर्मा, महापौर सुनीता वर्मा और बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के साथ भी आरोपी शहजाद ने फोटो सोशल साइट पर पोस्ट की हैं। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी के एफबी अकाउंट की जांच की जा रही है।
खास बातें:
हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने की एफबी पर शेयर की अपहृत नवविवाहिता के साथ सेल्फी
दो अप्रैल को हुए बवाल की भी वीडियो एफबी पर, पुलिस को दे रहा चुनौती