फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास् त्रीनगर में प्रोफेसर ने की छात्रा से अश्लील हरकतें, बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में प्रोफेसर ने की छात्रा से छेड़छाड़, बखेड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक प्रोफेसर ने 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उल्टे छात्रा को ही बदनाम करने की धमकी दी। रविवार को छात्रा की मां राजस्थान से घर पहुुंची तो पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नौचंदी थाने में बखेड़ा कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। आरोपी बरेली के एक कॉलेज में प्रोफेसर है।
एक महिला अपनी बेटी और बेटों के साथ नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में पिछले आठ माह से एक प्रोफेसर के मकान में रह रही है। महिला की 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। शुक्रवार को महिला राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी गई थी। घर पर महिला की बेटी और बेटा थे। आरोप है कि शनिवार को मकान मालिक प्रोफेसर ने छात्रा को कमरे में बुला लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसे धमकी दी। छात्रा किसी तरह वहां से निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह छात्रा की मां घर पहुंची तो छात्रा ने घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस को सूचना दी। बाद में संयुक्त व्यापार मंडल से जीतू नागपाल, हिंदू स्वाभिमान संस्था से नवीन त्यागी समर्थकों के साथ नौचंदी थाने पहुंचे और और आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। जिसके बाद प्रोफेसर के पक्ष में भी कुछ लोग थाने पहुंच गए। थाने में पीड़ित पक्ष के लोगों ने जमकर बखेड़ा किया। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पवन शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रोफेसर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें