फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। केसरगंज स्थित टाउन हॉल स्कूल के पीछे खंडहर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव के पास ही खून से सनी ईंट बरामद हुई।
विज्ञापन

रेलवे रोड पुलिस के अनुसार गांव पनवाड़ी थाना दौराला निवासी अमित कुमार (26) पुत्र ओमकार सिंह को बीती 28 जनवरी को रामताल वाटिका के पास दौराला से चोरी की गई बाइक के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। 20 मार्च को अमित जेल से जमानत पर आया था। युवक का सिर और चेहरा ईंटों से कुचला गया था। तलाशी में युवक की कलाई पर एके लिखा मिला। वहीं, मोजे से पर्स मिला। जिसमें फोटो और एक पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखे थे। इनमें एक नंबर पर कॉल की गई तो एक अधिवक्ता ने बताया कि अमित नाम का युवक उनका क्लाइंट था। जिस पर पुलिस ने थाने का रिकॉर्ड खंगाला और अमित के भाई का नंबर हासिल कर उसे घटना की जानकारी दी। अमित के भाई नरेश और दिनेश ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
नशे में वारदात का अंदेशा
परिजनों ने बताया कि अमित मंगलवार को अपने मामा के यहां पिलखुवा जाने की बात कहकर निकला था। अमित नशेड़ी था। लव मैरिज के बाद उसने पत्नी को छोड़ दिया था। परिजन भी उससे परेशान थे। पुलिस के अनुसार जिस जगह अमित का शव मिला, वह नशेड़ियों का अड्डा है। अंदेशा है कि किसी से नशे में विवाद होने पर उसकी हत्या की गई। जांच के बाद ही सही स्पष्ट स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें