फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास् त्रीनगर में क्राइम ब्रांच बताकर 90 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर में पुलिस की चेकिंग पर सवाल उठने लगे हैं। चार दिन में दूसरी बार बदमाशों ने अपने को क्राइम ब्रांच का बताकर बुलंदशहर के युवक के बैग से 90 हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी बुद्ध प्रकाश बुधवार शाम गढ़ रोड से नई सड़क पर जा रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो युवक पहुंचे और अपने को क्राइम ब्रांच का बताया। चेकिंग के नाम पर बैग की तलाशी ली। बैग में शादी के कार्ड रखे हुए थे। इस बीच युवकों ने बैग में रखे 90 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने बताया कि शादी के लिए पैसा एकत्र किया था। बाइक सवार दोनों युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को भी शास्त्रीनगर में प्रिंसिपल की पत्नी से पुलिस के अफसर बताकर ज्वैलरी ठगकर बदले में कागज में रखे पत्थर के टुकड़े दे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें