फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खड़ी करने मारपीट, सांप्रदायिक तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट में सोमवार शाम दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट के बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार न्यू डिफेंस कालोनी मुरादनगर निवासी संजीव कुमार और रुड़की रोड स्थित कृष्णा नगर निवासी शैलेंद्र लिसाड़ीगेट क्षेत्र में सूत मार्र्केट के पास एक कंपनी के ऑफिस में नौकरी करते हैं। शाम को दोनो कर्मचारी बाइक लेकर अपने ऑफिस पहुंचे और दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दी। इस बीच दूसरे समुदाय के व्यापारी नेता ने बाइक हटाने के लिए कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि व्यापारी नेता ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया और संजीव और शैलेंद्र की पिटाई कर दी। हंगामा होने पर दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोग लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी व्यापारी नेता ने छह माह पहले भी एक युवक की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

- लिसाड़ी गेट का मामला, दो लोग घायल, पुलिस ने शांत कराया मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें