फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि कैंपस में छात्रों के बीच जातीय संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव प्रकरण को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच सोमवार को जातीय संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर गालीगलौज, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया। जिसमें दोनों पक्षों से चार छात्र घायल होना बताए गए। मेडिकल पुलिस ने कैंपस में पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डेमोक्रेटिक स्टूडेंट फ्रंट की तरफ से कोरेगांव प्रकरण को लेकर दलित स्वाभिमान दल की विश्वविद्यालय गेट से तेजगढ़ी तक पैदल यात्रा थी। विवि के गेट पर एकत्र होने के लिए छात्र जा रहे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक दर्जन छात्रों ने एक छात्र को कैंपस में रोक लिया। छात्र का आरोप है कि दूसरे पक्ष के छात्रों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर पिटाई की। उसे बचाने के लिए साथी छात्र पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दोनों पक्षों के छात्र आमने-सामने आ गए और संघर्ष में दोनों पक्षों से दो-दो छात्र घायल हो गए।
थाना घेरा, वीडियो वायरल
कैंपस में जातीय संघर्ष के बाद दोनों पक्षों के छात्रों ने मेडिकल थाने का घेराव कर नारेबाजी कर दी। इस दौरान कैंपस की एक वीडियो भी वायरल हो गई। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने किसी तरह दोनों पक्षों के छात्रों को शांत कराया है। एसओ मेडिकल का कहना है कि दोनों पक्षों के छात्रों ने तहरीर में एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

पहले किया था अलर्ट
चार दिन पहले ही शासन स्तर से गोपनीय रूप से निर्देश दिए गए थे कि महाराष्ट्र में हुई जातीय हिंसा को लेकर पुलिस अलर्ट रहे। सोमवार को कैंपस में जातीय संघर्ष की सूचना पर पुलिस और एलआईयू की टीम भी पहुंच गई।
सख्ती से निपटेंगे
इस पूरे प्रकरण पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी है। एसओ मेडिकल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अराजक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

खास बातें:
भीमा कोरेगांव को लेकर पैदल यात्रा निकाल रहे थे डेमोक्रेटिक स्टूडेंट फ्रंट से जुड़े छात्र
दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट, धमकी देने का आरोप, चार छात्र घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें