क्राइम ब्रांच एवं कंकरखेड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से फाजलपुर में एक फैक्ट्री पर छापेमारी करके हीरो बाइक कंपनी के लोगो पर तैयार किया जा रहा लाखों रुपये का नकली सामान बरामद किया है। जिसमें बाइक की लगभग सभी एक्सेसरीज शामिल हैं। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में ले लिया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गुड़गांव से क्राइम ब्रांच प्रभारी अरुण वर्मा मय टीम के बुधवार को रोहटा रोड स्थित फाजलपुर पहुंचे। यहां पर सुरजीत सिंह की फैक्ट्री पर छापेमारी की। अरुण वर्मा के अनुसार काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि फैक्ट्री मालिक हीरो कंपनी के लोगो लगाकर नकली सामान सप्लाई कर रहा है। उन्होंने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ छापेमारी की तो मौके से करीब तीन लाख रुपये की एक्सेसरीज बरामद हुई। जिसमें सीट कवर, बैग, फुटपैड, रैसपुट कवर, शीशे आदि शामिल हैं। प्रॉटेक्ट आईपी सॉल्युशन एलएलपी कंपनी के सुपरवाइजर सुरेश कौशिक के अनुसार हीरो कंपनी के लोग लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर पीपी सिंह के अनुसार बरामद सभी सामान कब्जे में ले लिया है। चूंकि इस मामले में सात साल से कम सजा का प्रावधान है। इसलिए उसे मौके पर ही जमानत दे दी गई है।
मुख्य बातें
तीन लाख रुपए का नकली सामान पकड़ा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
फोटो समाचार