फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में महिला से छेड़छाड़, गांव में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित एक गांव में दलित महिला से छेड़छाड़ को लेकर जातीय संघर्ष के हालात बन गए। महिला का आरोप है कि गांव के गुर्जर पक्ष के तीन युवकों ने उससे खेत में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। महिला ने गांव में आकर इसकी जानकारी दी तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि पीड़ित पक्ष के परिवार के आधा दर्जन सदस्यों को घर में घुसकर पीटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम जंगल में गई थी। इस बीच गांव के ही रहने वाले तीन युवक शराब के नशे में वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी उसकी पिटाई कर वहां से भाग गए। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों से इसकी शिकायत की। महिला के परिजनों ने आरोपी पक्ष से इसका विरोध दर्ज किया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला, उसके पति, दो बच्चों और अन्य परिजनों को घर में घुसकर पीटा। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। रविवार को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। सीओ दौराला विजय प्रकाश चौहान का कहना है कि मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात :
गुर्जर पक्ष के युवकों ने दलित महिला और परिजनों को घर में घुसकर पीटा, आधा दर्जन घायल
आमने-सामने आए दोनों पक्ष, जातीय संघर्ष के हालात बने, तीन लोग हिरासत में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें